हरियाणा मे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज

feature-top

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी वाली गठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार आज चार बजे होगा। इसे लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने राज्यपाल से कल मुलाकात की थी

हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें और इस लिहाज से यहां अधिकतम 14 मंत्री बन सकते हैं। मौजूदा समय में प्रदेश मंत्रिमंडल में सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत 12 मंत्री है।भाजपा के 40 विधायक है। 40 में से सीएम सहित भाजपा के नौ मंत्री है। जबकि एक निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह भी मंत्रिमंडल में शामिल है। वहीं जजपा से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और राज्य मंत्री अनूप धानक है। मंत्रिमंडल में एक कैबिनट और एक राज्य मंत्री का पद खाली है। कैबनिट मंत्री पद जजपा कोटे और राज्य मंत्री का पद भाजपा कोटे का खाली है।


feature-top