छत्तीसगढ़ में अब तक 49.43 लाख से अधिक धान की खरीदी

feature-top
छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 27 दिनों में कल शाम साढ़े 6 बजे तक 13 लाख 453 किसानों से 49 लाख 43 हजार 781 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 8451.43 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा जारी कर दिया गया है।
feature-top