देवव्रत सिंह को हार्ट अटेक कही विभा सिंग की प्रताड़ना से तो नही आया...?

feature-top

देवव्रत सिंह विभा सिंह से प्रताड़ित हो रहे थे, जिसकी शिकायत उन्होंने थाने मंी भी की थी। जिसमे साफ लिखा है कि विभा सिंह सर्वजिनिक तौर पर उन्हे गाली गलौज और झूठे मामले मे फसाने की बात कही है, अब ये भी अटकलें लगाई जा रही है, कही देवव्रत सिंह को हार्ट अटेक विभा सिंग की प्रताड़ना से तो नही आया?वे हाई बल्ड प्रेशर के मरीज़ थे.

विभा सिंह की प्रताडऩा, फरेब और ब्लेकमेलिग से परेशान थे

स्व. देवव्रत सिंह अपनी दूसरी पत्नी विभा सिंह की प्रताडऩा और फरेब से परेशान थे। इसे लेकर उन्होंने छुईखदान थाने में दो बार शिकायत भी की थी। छुईखदान पुलिस ने सत्यापित प्रति दी है। पुलिस आधिकारी की माने तो देवव्रत सिंह ने 13 जुलाई 2021 को छुईखदान पुलिस को प्रेषित आवेदन में कहा है कि... "मेरी पत्नी विभा सिंह द्वारा कई प्रकार से षड्यंत्र पूर्वक व्यवहार किया जा रहा है, जिससे मैं मानसिक अवसाद में हूं। मेरे विरूद्ध कोई भी झूठी शिकायत विभा सिंह द्वारा कराई जाती है तो तस्दीक कर जांच उपरांत विधिसम्मत कार्रवाई हो..."

अपने पत्र मे स्व. देवव्रत ने लिखा कि... "मेरे मान-सम्मान और राजनीतिक भविष्य को खत्म करने की धमकी भी विभा सिंह देती रही है तथा मुझे ब्लैकमेलिंग भी करती रही है.."

 विभा सिंह के आचरण का भी जिक्र था शिकायत पत्र मे

देवव्रत सिंह ने पुलिस को दी जानकारी में कहा था कि.... "विभा सिंह, लखनऊ निवासी पुरूष मित्र कासिफ खान के साथ रहने की जिद करती रहती थी। मेरे मना करने पर गाली, गलौज कर धमकी देती रहती है। जिसके कारण विवाद बढ़ता गया। स्व. देवव्रत सिंह ने शिकायत पत्र में लिखा था कि उन्हें पता चला कि विभा सिंह का पूर्व विवाह एक मुस्लिम युवक से मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। उनके दांपत्य जीवन में पुत्री का जन्म हुआ था। बेटी दिव्यांशी के बारे में भी मुझे जानकारी नहीं दी गई।"

एसपी राजनांदगांव गोवर्धन ठाकुर ने babuaa.com से की पुष्टि 

इस मामले में एसपी राजनांदगांव गोवर्धन ठाकुर ने सीनियर रिपोर्टर इमरान खान को बताया, कि स्व. देवव्रत सिंह ने अपनी पत्नी विभा सिंह से परेशान होने का लिखित आवेदन छुईखदान थाने में दिया था। आवेदन सुचना पर जांच की जा रही है, लिगल एडवाइज लिया जाऐगा. परिवार की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है.


feature-top
feature-top
feature-top