- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- बसपन का प्यार वाला सहदेव ICU में भर्ती:सिर में 8 टांके, खून का थक्का जमा
बसपन का प्यार वाला सहदेव ICU में भर्ती:सिर में 8 टांके, खून का थक्का जमा

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला सहदेव मंगलवार की रात सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसका जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सहदेव अभी ICU में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सिर में 8 टांके भी लगे हैं। खून का थक्का जमा हुआ है। सहदेव अभी होश में है। परिजनों से थोड़ी बहुत बातें भी कर रहा है। इधर मशहूर रैपर बादशाह भी लगातार फोन पर सहदेव के स्वास्थ्य का अपडेट परिजनों से ले रहे हैं।
सहदेव के करीबी पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि, एक्सीडेंट की खबर सुन कर मंगलवार की रात से लेकर बुधवार सुबह तक बादशाह ने 6 से 7 बार कॉल कर सहदेव का हालचाल जाना है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी परेशानी या जरूरत हो तो सीधे परिजन उनसे बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज की जरूरत हो तो वहां करवाएं, टीम पूरी मदद करेगी। साथ ही बादशाह की एक टीम भी सहदेव से मुलाकात करने के लिए पहुंचेगी.

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS