कोविड टीकाकरण की एक बड़ी चुनौती 2022 में भी बनी रहेगी। देश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण की घोषणा हो चुकी है, लेकिन बच्चे अब भी इसके खतरे की जद में हैं। उम्मीद है कि साल के मध्य में छोटे बच्चों का टीकाकरण भी आरंभ हो जाएगा।

feature-top

सेहत के मामले में एक बड़ी उपलब्धि नए मेडिकल कॉलेजों और मेडिकल की सीटों के रूप में सामने आएगी। अगले दो वर्षों में 110 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज काम करना शुरू कर देंगे। इनके कारण 2022 में देश में मेडिकल सीटों की संख्या एक लाख तक पहुंच जाएगी।

feature-top