कोरोना महामारी की मंदी से उबरने का संकेत देते हुए नए साल में आईटी क्षेत्र में भारत का खर्च 10,000 करोड़ डॉलर यानी करीब 7,50,000 करोड़ रुपये के पार जा सकता है।

feature-top

कोरोना महामारी की मंदी से उबरने का संकेत देते हुए नए साल में आईटी क्षेत्र में भारत का खर्च 10,000 करोड़ डॉलर यानी करीब 7,50,000 करोड़ रुपये के पार जा सकता है।

अमेरिकी एजेंसी गार्टनर की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में इस मद में 7 प्रतिशत ज्यादा खर्च होगा। खर्च का 43 प्रतिशत हिस्सा विभिन्न उपकरणों की खरीद में जाएगा। महामारी के नए हालात में वर्क फ्रॉम होम और हाइब्रिड वर्किंग मॉडल से भी इन उपकरणों की मांग और बढ़ेगी। विभिन्न कंपनियां व एजेंसियां भी इंटरनेट के जरिये लोगों तक पहुंचने के लिए सॉफ्टवेयर सेवाओं में अपना निवेश बढ़ाएंगी। यह निवेश 14.4 प्रतिशत तक बढ़ेगा और 1,000 करोड़ डॉलर तक जा सकता है। नतीजे में आईटी देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला क्षेत्र बना रहेगा।


feature-top