नया साल नई उम्मीदें : अंतरिक्ष - विश्व की निगाहें हम पर

feature-top

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के गगनयान व चंद्रयान-3 मिशन पर इस साल पूरी दुनिया की निगाह होगी। भारत इनके जरिये अपनी अंतरिक्ष तकनीकी क्षमता साबित करेगा। दोनों मिशन जून से सितंबर के बीच भेजे जा सकते हैं। गगनयान : भारतीयों को अंतरिक्ष में ले जाने के परीक्षण शुरू होंगे। इनमें मानवरहित अंतरिक्ष यान भेजे जाएंगे और आपात स्थिति में यात्रियों का जीवन बचाने के परीक्षण होंगे। मुख्य मिशन 2023 में जाएगा।

चंद्रयान-3 : जुलाई के बाद भेजा जा सकता है मिशन। इस बार चंद्रमा पर रोबोटिक लैंडर उतारने का प्रयास। 

पिछली बार चंद्रयान-2 में लैंडर उतारने में असफल रहे इसरो के लिए यह बेहद संवेदनशील मिशन है।

आदित्य एल1 : हमारा पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 भी 2022 में प्रक्षेपित हो सकता है। इसे सूर्य की कक्षा में पृथ्वी से 15 लाख किमी दूर स्थापित किया जा सकता है।


feature-top