घर में घुसकर बदमाशों ने महिला के चेहरे पर गोली मारी

feature-top

छत्तीसगढ़ के कोरबा में नए साल की शुरुआत होने से ठीक 45 मिनट पहले शुक्रवार देर रात दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। इसके बाद बाइक पर बैठकर दोनों भाग निकले। गोली महिला के चेहरे पर लगी है। उसे गंभीर हालत में कोरबा के अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी भी की, लेकिन बाइक सवार बदमाशों का पता नहीं चल सका है। वारदात दीपिका थाना क्षेत्र में हुई है।

 जानकारी के मुताबिक, झाबर निवासी महिला सरोजनी बाई (25) शुक्रवार रात घर में ही थी। जबकि उसका पति सनी बाहर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि रात करीब 11.15 बजे 2 बदमाश उसके घर में घुस गए और सरोजनी पर फायर कर दिया। गोली सरोजनी के चेहरे में लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद बदमाश बाइक पर बैठकर वहां से भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्होंने 102 पर सूचना दी।


feature-top