अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद मौर्य का तंज, 2022 में सपा के लिए कुछ नहीं बचा

feature-top
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश जी, 2022 (में होने वाले विधानसभा चुनाव) में सपा के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए 2027 के लिए तैयारी कीजिए. रविवार को कानपुर की जनविश्वास यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता मौर्य ने यादव पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ अखिलेश जी 2022 में सपा के लिए कुछ नहीं बचा है, थोड़ी बहुत हिम्मत है तो 2027 के लिए तैयारी कीजिए.'' उत्तर प्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता का विश्वास अर्जित करने के इरादे से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य के छह क्षेत्रों से जन विश्वास यात्रा शुरू की जिसका मार्ग प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी ने निर्धारित किया.
feature-top