बुली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

feature-top
मुस्लिम महिलाओं के फोटो की नीलामी करने वाली बुली बाई ऐप के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी की पहचान का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इतनी जानकारी दी है कि 21 साल का आरोपी युवक बंगलूरू में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। साथ ही वह बुली बाई ऐप के पांच फॉलोअर्स में से एक बताया गया है। उसे मुंबई लाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ IT एक्ट और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उधर, दिल्ली पुलिस ने भी इस विवाद को लेकर गिटहब प्लेटफॉर्म से यह मोबाइल ऐप डेवलप करने वाली की जानकारी मांगी है। साथ ही ट्विटर को अपने प्लेटफार्म से इससे जुड़ा आपत्तिजनक कंटेट हटाने को कहा है।
feature-top