महाराष्ट्र की मदर टेरेसा नाम से प्रसिद्ध पदमश्री सिंधुताई सपकाल का निधन

feature-top

महाराष्ट्र की मदर टेरेसा के नाम में प्रसिद्ध पदमश्री सिंधुताई सपकाल का मंगलवार रात पुणे में निधन हो गया। वे पिछले डेढ़ महीने से गैलेक्सी हॉस्पिटल में एडमिट थीं। पिछले साल उन्हें पदमश्री से सम्मानित किया गया था। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने शाम 8.30 बजे अंतिम सांस ली है। बेघर बच्चों की देखरेख करने वाली सिंधुताई के लिए कहा जाता है कि इनके 1500 बच्चे, 150 से ज्यादा बहुएं और 300 से ज्यादा दामाद हैं.

सिंधुताई ने अपनी जिंदगी अनाथ बच्चों की सेवा में गुजारी दी, उनका पेट भरने के लिए कभी ट्रेनों में भीख तक मांगी। कल पुणे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हॉस्पिटल की ओर से जल्द ही एक आधिकारिक बयान जारी होगा।


feature-top