अपडेटः रायपुर में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू

feature-top

छत्तीसगढ़ में करीब 4 महीने बाद फिर बंदिशों का दौर लौट आया है। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने कई जिलों की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया है। सरकार के निर्देशों के बाद 19 जिलों में रैली-जुलूस सहित सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन की ओर से होटल-रेस्टोरेंट, मॉल, जिम में क्षमता से 33% को ही अनुमति दी गई है। कई जिलों में धारा 144 आज से लागू है। वहीं रायपुर, रायगढ़ और बिलासपुर में बुधवार से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। रायपुर में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। रेस्टोरेंट और ढाबे रात 11 बजे तक संचालित हो सकेंगे।


feature-top
feature-top