- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक नहीं, ख़ाली कुर्सियां देख रैली में नहीं गए: कांग्रेस
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक नहीं, ख़ाली कुर्सियां देख रैली में नहीं गए: कांग्रेस
प्रधानमंत्री के दौरे में सुरक्षा चूक पर बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जो आरोप लगाए थे, उसका जवाब कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिया है. सूरजेवाला ने अपने जवाब में लिखा है, ''डियर नड्डा जी, आपा ना खोएं. इसमें कई और चीज़ें भी हैं. कृपया उनका भी ध्यान रखें-
1) प्रधानमंत्री की रैली की सुरक्षा में 10 हज़ार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती थी.
2) एसपीजी और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर सभी सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे.
3) यहां तक कि हरियाणा-राजस्थान के बीजेपी कार्यकर्ताओं की सभी बसों के लिए भी रूट बनाया गया. 4) प्रधानमंत्री ने सड़क मार्ग से हुसैनीवाला जाने का फ़ैसला किया. यह पीएम के काफ़िले का पूर्वनिर्धारित रूट नहीं था.
5)किसान मज़दूर संघर्ष कमिटी प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री के दौरे के ख़िलाफ़ लगातार प्रदर्शन कर रही है. KMSC से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दो दौर की वार्ता कर चुके हैं.
सुरजेवाला ने कहा, ''प्रिय नड्डा जी, रैली रद्द होने का कारण ख़ाली कुर्सियाँ रहीं. यक़ीन न हो तो, देख लीजिए. और हाँ, बेतुकी बयानबाज़ी नहीं, किसान विरोधी मानसिकता का सच स्वीकार कीजिए और आत्ममंथन कीजिए. पंजाब के लोगों ने रैली से दूरी बनाकर अहंकारी सत्ता को आईना दिखा दिया है.''
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
