भिलाई नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा

feature-top

भिलाई नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा एक बार फिर हो गया है, कांग्रेस के नीरज पाल भिलाई नगर निगम के नए मेयर चुने गए हैं। उन्हें मतदान के दौरान आज 44 वोट मिले हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस के ही गिरवर साहू सभापति चुने गए हैं, भाजपा के महापौर प्रत्याशी महेश वर्मा को 22 वोट मिले थे। यहां भाजपा में क्रॉस वोटिंग हुई है। निर्दलीय प्रत्याशी योगेश साहू को 4 वोट मिले है।


feature-top