समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओपी राजभर ने अपने गठबंधन की जीत का दावा किया और बीजेपी पर तीखा हमला बोला

feature-top

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओपी राजभर ने अपने गठबंधन की जीत का दावा किया और बीजेपी पर तीखा हमला बोला

उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की लंका को जलाकर मानेंगे. मुख्यमंत्री कहते हैं कि हनुमान जी दलित हैं तो हम भी दलित हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के डेढ़ दर्जन मंत्री सपा में आने वाले हैं ये सब रात को आते हैं, दिन में तो आते नहीं हैं, जो मौसम को भांप लेते हैं वो सब हमारे संपर्क में है. बीजेपी के नेता जो कल आए थे हमने उनसे कहा है कि अगर बीजेपी टिकट नहीं देगी तो हमारे पास आइए हम टिकट देंगे इस पर उनका कहना है कि वो विचार करेंगे.


feature-top