अपडेट : निलंबित IPS जीपी सिंह दिल्ली से गिरफ्तार,

राजद्रोह, आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में 6 महीने से थे फरार

feature-top

 छत्तीसगढ़ पुलिस के निलंबित एडीजी जीपी सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। छह महीने से फरार IPS अधिकारी जीपी सिंह को राज्य की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तब पकड़ा, जब वे अपने वकील से मिलकर उनके चेंबर से बाहर आए थे। टीम ने सिंह को अपनी गाड़ी में बैठाया और सीधे एयरपोर्ट ले आए।

आयुर्विज्ञान से अधिक संपत्ति, राजद्रोह जैसे मामलों में जीपी सिंह साल 2021 के जुलाई महीने से फरार थे। उनके ठिकानों पर 1 जुलाई की सुबह 6 बजे ACB-EOW की टीमों ने रायपुर, राजनांदगांव और ओडिशा में एक साथ छापा मारा था। इसमें 10 करोड़ से अधिक संपत्ति और कुछ आपराधिक दस्तावेज मिले थे। इसके बाद भी बड़े पैमाने पर उनकी चल-अचल संपत्तियां मिली थीं।

कई विवादों में फंसे हैं जीपी सिंह

फिलहाल जीपी सिंह सस्पेंड चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ ACB के चीफ रह चुके IPS जीपी सिंह पर राज्य सरकार राजद्रोह, आय से अधिक संपत्ति का केस कर चुकी है। 1 जुलाई की सुबह 6 बजे ACB-EOW की टीमों ने रायपुर, राजनांदगांव और ओडिशा में एक साथ छापा मारा था।

जीपी सिंह पर FIR दर्ज की गई। दूसरे दिन शुक्रवार को दिन भर की जांच के बाद 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ। 10 करोड़ की संपत्ति मिलने और इसके बढ़ने की आधिकारिक जानकारी दी गई। रायपुर में एक युवक से मारपीट, भिलाई में सरेंडर करने वाले नक्सल कमांडर से रुपयों का लेन-देन, रायपुर में एक केस में आरोपी की मदद का इल्जाम भी जीपी सिंह पर लगा है। इन पुराने केस की फिर से जांच की जा रही है। इन तमाम मामलों के बीच 5 जुलाई को राज्य सरकार ने ADG जीपी सिंह को एक आदेश पत्र में यह लिखते हुए निलंबित कर दिया कि एक अफसर से ऐसी अपेक्षा नहीं थी।

 एक नजर में जीपी सिंह के यहां छापे में मिली संपत्ति पर 

* IPS के बैंक मैनेजर दोस्त मणि भूषण के घर से एक 2 किलो सोने की पट्टी जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ है।

* कारोबारी प्रीतपाल सिंह चंडोक के बेडरूम से 13 लाख रुपए के बंडल।

* राजनांदगांव में चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश बाफना के ऑफिस से जीपी सिंह की पत्नी और बेटों के नाम 79 बीमा दस्तावेज।

* एक से अधिक एचयूएफ अकाउंट जिनमें 64 लाख रुपए हैं।

* 17 बैंक खाते जिनमें 60 लाख जमा हैं।पीपीएफ अकाउंट जिनमें 10 लाख रुपए हैं।

* मल्टीनेशनल कंपनियों में 1 करोड़ से अधिक की राशि जमा की गई है।

* जीपी सिंह की पत्नी और बेटे के नाम पर डाकघर में 29 अकाउंट हैं जिनमें 20 लाख से अधिक की राशि जमा है।

* जीपी सिंह के परिवार ने 69 बार शेयर और म्युचुअल फंड्स में बड़ी राशि 3 करोड़ का इंवेस्टमेंट किया।

* उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर हाईवा, जेसीबी, कांक्रीट मिक्सचर जैसी 65 लाख की गाड़ियां खरीदी गई हैं।

* जीपी सिंह के नाम पर दो प्लॉट, एक फ्लैट, उनकी पत्नी के नाम पर दो मकान, मां के नाम पर 5 प्लॉट एक मकान, पिता के नाम पर 10 प्लॉट, 2 फ्लैट मिले हैं।

* लगभग 49 लाख के डेढ़ दर्जन से अधिक लैपटॉप, कंप्यूटर, आईपैड और महंगे मोबाइल फोन मिले हैं।


feature-top