feature-top
योगी सरकार से इस्तीफ़ा दे चुके दारा सिंह चौहान के साथ एक तस्वीर ट्वीट कर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उनका सपा में स्वागत किया है. अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है- सामाजिक न्याय के संघर्ष के अनवरत सेनानी श्री दारा सिंह चौहान जी का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन. सपा व उसके सहयोगी दल एकजुट होकर समता-समानता के आंदोलन को चरम पर ले जाएँगे, भेदभाव मिटाएँगे! ये हमारा समेकित संकल्प है! सबको सम्मान ~ सबको स्थान!
feature-top