- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- कांकेर में पुलिस नक्सली-मुठभेड़,सर्चिंग पर निकले जवानों पर हुई फायरिंग
कांकेर में पुलिस नक्सली-मुठभेड़,सर्चिंग पर निकले जवानों पर हुई फायरिंग
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में माओवादियों ने IED ब्लास्ट किया है। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से SSB 33 बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को उसके साथी घटनास्थल से अंतागढ़ के अस्पताल लेकर आए हैं। जवान को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
IED ब्लास्ट के बाद माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग भी की। जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवानों और नक्सलियों के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक मुठभेड़ चली है। घटना की पुष्टि कांकेर SP शलभ सिन्हा ने की है।
IED ब्लास्ट के बाद माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग भी की। जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवानों और नक्सलियों के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक मुठभेड़ चली है। घटना की पुष्टि कांकेर SP शलभ सिन्हा ने की है।
ताड़ोकी थाना क्षेत्र के कोसरुंडा कैंप के जवान रोज की तरह शुक्रवार को भी इलाके की सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लिए माओवादियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। सर्चिंग के दौरान SSB के 1 जवान जीपी सुरेंद्र का पैर IED पर आने से जोर का धमाका हुआ। जवान के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
ब्लास्ट के कुछ देर बाद नदी के दूसरे छोर पर पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। जवानों ने भी माओवादियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की ओर भाग खड़े हुए हैं। घटना स्थल की सर्चिंग अभी की जा रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
