आगरा एवं बुलंदशहर छोड भाजपा का पुराने दिग्गजों पर दांव

feature-top

पश्चिमी यूपी के सियासी अखाड़े में भाजपा ने बस मामूली बदलाव किया है। ज्यादातर पुराने दिग्गजों पर दांव लगाते हुए पिछले चुनाव के फॉर्मूले का प्रयोग इस बार भी किया है। आगरा एवं बुलंदशहर में जरूर अप्रत्याशित ढंग से बदलाव किया गया है। बाकी जगह पुरानी सोशल इंजीनियरिंग पर ही भरोसा जताते हुए अधिकतर पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

कैराना से भाजपा ने मृगांका सिंह पर फिर भरोसा जताया है। बसपा से इस सीट पर ब्रिजेंद्र मलिक और सपा से उसके मौजूदा विधायक नाहिद हसन मैदान में हैं। बुढ़ाना सीट पर उमेश मलिक को फिर टिकट दिया गया है। यहां से बसपा ने हाजी मोहम्मद अनीस पर और रालोद ने राजपाल बालियान पर दांव लगाया है। पुरकाजी में भाजपा से प्रमोद उटवाल का टिकट मिला है। खतौली में भाजपा के विक्रम सैनी, रालोद के राजपाल सैनी तथा बसपा से माजिद सिद्दीकी का मुकाबला होगा। मुजफ्फरनगर में भाजपा ने कपिल देव अग्रवाल को टिकट दिया है।


feature-top