रासायनिक खाद के प्रयोग से बढ़ रहे कैंसर मरीज: अमित शाह

feature-top
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में कहा कि देश में रासायनिक खाद के अधिक इस्तेमाल से 15 साल में 50 फीसदी लोग कैंसर से पीड़ित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत की खेती का भविष्य खतरनाक स्थिति में है। हमारे अनाज जहरीले युक्त हो गए हैं, लेकिन यही स्थिति रही तो आने वाले 10 से 15 सालों में पानी भी जहरीले हो जाएंगे। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस जहरीले अनाज व पानी के इस्तेमाल से करीब 50 फीसदी आबादी कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो जाएगी। हम लोग बहुत खतरनाक स्थिति में हैं।
feature-top