उत्तराखंड भाजपा में सियासी संकट, कैबिनेट मंत्री हरक रावत बर्खास्त

feature-top
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। भाजपा ने वरिष्ठ मंत्री हरक सिंह रावत को रविवार को पार्टी सदस्यता से 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने देर रात बताया कि हरक सिंह रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया है और इसकी जानकारी राज्यपाल को भी भेज दी है।
feature-top