24 घंटे में 2.35 लाख मामले सामने आए, 305 मरीजों की मौत; लगातार दूसरे दिन घटे केस

feature-top

देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामले घटे हैं। सोमवार को देर रात तक कोरोना के मामलों की संख्या 2 लाख 35 हजार 168 थी। इस दौरान 305 लोगों की मौत हुई। 1 लाख 56 हजार 534 मरीज ठीक भी हुए। देश में फिलहाल एक्टिव केस की कुल संख्या 17 लाख 28 हजार 490 है। इससे पहले रविवार को 2 लाख 58 हजार 89 नए केस दर्ज किए गए थे। 385 लोगों की मौत हुई थी। 1 लाख 51 हजार 740 मरीज ठीक हुए थे।

देश में कोरोना पर एक नजर

कुल एक्टिव केस: 17,28,490

कुल संक्रमित : 3,76,15,423

कुल रिकवरी: 3,53,84,794

कुल मौतें: 48,67,56


feature-top