- Home
- टॉप न्यूज़
- कोंडागांव
- नक्सली जग्गू गोटा की बहन का हत्यारा पति गिरफ्तार
नक्सली जग्गू गोटा की बहन का हत्यारा पति गिरफ्तार
खूंखार और हार्डकोर नक्सली जग्गू गोटा की बहन की हत्या कर फरार हुए उसके पति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के साथ आरोपी की तलाश नक्सली भी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी को मुर्गाबाजार से पकड़ा। बताया जा रहा है कि चरित्र पर संदेह के चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी थी। खास बात यह है कि पुलिस उसे दो साल से तलाश कर रही थी, और वह कलेक्ट्रेट की कैंटीन में ही झाड़ू-पोछा लगाने का काम कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के इरागांव, ग्राम कानागांव निवासी अमरू गावड़े (30) ने कांकेर आमाबेड़ा के ग्राम हलाईनार की युवती सुगोंती गोटा से शादी की थी। शादी के बाद अमरू अपने ससुराल में ही घर जमाई बनकर रहने लगा था। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसको अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हुआ। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था, लेकिन नक्सली जग्गू गोंटा की बहन होने के चलते वह दबाव में रहता।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
