देश के नए संसद भवन को बनाने का खर्च करीब 29% बढ़कर 1,250 करोड़ रुपए हो गया है। पहले इसे 971 करोड़ रुपए में बनाया जाना था। यानी खर्च में 229 करो़ड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। खर्च बढ़ने की वजह एडिशनल वर्क, कंस्ट्रक्शन प्लान में बदलाव और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है।

feature-top

रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने संशोधित अनुमानित लागत के लिए लोकसभा सचिवालय से सैद्धांतिक मंजूरी मांगी है। CPWD ने हाल ही में पांच सदस्यीय पैनल को प्रोजेक्ट की कॉस्ट डीटेल्स और वर्क-इन-प्रोग्रेस डीटेल्स प्रस्तुत की। इस पैनल को सरकार ने मेगा सेंट्रल विस्टा रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत सभी काम की निगरानी के लिए गठित किया है।

feature-top