तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय की गिरफ्तारी का मामला, विशेषाधिकार समिति के सामने आज होंगे पेश

feature-top

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष और करीमनगर सांसद बंदी संजय कुमार ने झारखंड के भाजपा सांसद सुनील सिंह की अध्यक्षता वाली लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के पास एक विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्हें करीमनगर के पुलिस आयुक्त वी सत्यनारायण और तीन अन्य पुलिस अधिकारियों ने 3 जनवरी को जबरन गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार शुक्रवार को पैनल के सामने पेश होंगे और तेलंगाना में उनके साथ क्या हुआ, मौखिक रूप से इसकी जानकारी देंगे। 

संजय कुमार को करीमनगर पुलिस ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया था। संजय कुमार 2 और 3 जनवरी की मध्यरात्रि को करीमनगर में अपने निर्वाचन क्षेत्र में रात भर धरना देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी के बाद करीमनगर जिला अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 4 जनवरी को, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैदराबाद गए और संजय के समर्थन में एक कैंडललाइट मार्च निकाला। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 6 जनवरी को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था।


feature-top