पश्चिम अफ्रीकी देश लाइबेरिया में चर्च में मची भगदड़, 29 की मौत

feature-top

पश्चिम अफ्रीकी देश लाइबेरिया की राजधाानी मॉनरोविया में एक चर्च में मची भगदड़ में 29 लोगों की जान चली गई। यह हादसा न्यू क्रू टाउन में सारी रात चलने वाले चर्च के कार्यक्रम में हुआ। उप सूचना मंत्री जलावाह टॉन्पो ने बताया कि अभी कई लोग गंभीर हालात में हैं।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले एक नागरिक ने बताया कि कुछ हथियारबंद लोगों ने भीड़ में घुसकर लूटपाट करनी शुरू कर दी, जिसके बाद लोगों ने जान बचाने के लिए भागना शुरू कर दिया। इसमें कुछ लोग गिर पड़े और भीड़ उन्हें रौंदते हुए निकल गई।


feature-top