feature-top
अफ्रीकी देश घाना में गुरुवार को भयानक धमाका हुआ। यह धमाका गोल्ड माइन के लिए एक्सप्लोसिव्य ले जा रहे एक ट्रक और एक मोटरसाइकिल की टक्कर होने से हुआ। इसमें 17 लोगों की जान चली गई जबकि 59 लोग घायल हुए हैं। हादसा देश की राजधानी आकरा से 300 किमी पश्चिम में बोगोसो शहर के पास हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
feature-top