पंजाब चुनाव : भाजपा ने 13 सिख चेहरों के साथ 34 कैंडिडेट की पहली सूची जारी की

feature-top

भाजपा ने पंजाब चुनाव के लिए 12 किसान परिवारों से जुड़े नेता, 8 अनुसूचित जाति के नेता, 13 सिख चेहरों के साथ 34 कैंडिडेट की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में इसके अलावा डॉक्टर, वकील और सेवामुक्त आईएएस भी भाजपा की टिकट पर चुनावी जंग में कूदेंगे।इस सूची में भाजपा ने कांग्रेस से आए विधायक राणा गुरमीत सोढ़ी के टिकट की घोषणा कर दी है। गढ़शंकर से टिकट न मिलने पर कांग्रेस छोड़ आई निमिषा मेहता को भी भाजपा ने टिकट दिया है। 

पंजाब चुनाव में भजपा की जारी पहली सूची में कादियां से विधायक फतेहजंग बाजवा का नाम पहली लिस्ट में नहीं है।पंजाब में भाजपा के पक्ष में मुखर होकर बोलने वाले नेता हरजीत ग्रेवाल का नाम भी इस सूची में नहीं है। जबकी मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, तीक्ष्ण सूद, सुरजीत ज्याणी, दिनेश बब्बू और अरुण नारंग जैसे नाम शामिल है। भाजपा ने इस लिस्ट में चुनाव हारे-जीते अपने दिग्गज नेताओं पर भरोसा जताया है।

 


feature-top