मणिपुर में कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

feature-top
कांग्रेस ने शनिवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह का नाम शामिल है। पार्टी ने इबोबी सिंह को थाउबल से और लोकेन सिंह को नामबोल से मैदान में उतारा गया है। बता दें कि मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोटिंग की जाएगी, जिसका परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
feature-top