देश मना रहा 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न, राजपथ पर आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत

feature-top
आज पूरा देश 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। आज ही के दिन 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड आयोजन होता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इंडिया गेट पर तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद जहां एक ओर आसमान में सुखोई और राफेल का करतब देखने को मिलेगा तो राजपथ पर सेना की भव्य परेड का नजारा होगा। इस बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के जश्न का नजारा कुछ खास होगा। क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी और कुछ परंपराओं में बदलाव दिखाई देंगे। इस खास मौके दिल्ली में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
feature-top