उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष BJP में शामिल हो सकते हैं

feature-top
उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशोर उपाध्याय टिहरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले, कांग्रेस ने उत्तराखंड चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, जिसमें उपाध्याय का नाम नहीं था। इससे उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गईं।
feature-top