पुराने वादों से जनता का ध्यान भटकाने नए वादे लेकर आ गयी कांग्रेस:विष्णु देव साय

feature-top

26 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा किये ऐलानों पर भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस केवल घोषणाये करने वाली पार्टी बन गई है।वह घोषणा करके अखबारों में उसे छपवा देती है इसके आगे कुछ नही करती। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के प्रमुख 36 वादों में 26 वादों पर 3 वर्ष में काम ही शुरू नही किया ऐसे में नई घोषणाये जनता के साथ केवल छलावा ही है।कर्मचारियो की कई दिनों से मांग है कि राज्य सरकार उनके महंगाई भत्ते को बढ़ाये औऱ केंद्र सरकार के बराबर का भत्ता दे लेकिन मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा नही की।🙏 श्री साय ने कहा प्रदेश में 3 वर्षो में हर वर्ग ने आंदोलन किया है लेकिन उनकी मांगों पर कोई ऐलान नही हुआ। अनियमित कर्मचारियो,पुलिस बल ,सहायक शिक्षकों की मांग व किसानों की मांगों पर भी कोई घोषणा नही हुई।🙏 श्री साय ने छतीसगढ़ के 8 लाख परिवारों से मकान छीनने वाले,युवाओ का 9 हज़ार करोड़ का भत्ता न देने वाले,महिलाओ की सुरक्षा कर पाने में नाकाम रही सरकार ने फिर से प्रदेश को निराश किया है।अच्छा होता कि मुख्यमंत्री अपने भाषण से ऐलान करते कि उनके विधायक व मंत्री अब कर्मचारियो गंदी गंदी गालियां नही देंगे उन्हें अपना नौकर समझ प्रताड़ित नही करेंगे।


feature-top