- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- कोरोना की नई लहर के बीच संसद का बजट सत्र आज से
कोरोना की नई लहर के बीच संसद का बजट सत्र आज से
सत्र में मुख्य रूप से सबकी निगाहें मंगलवार को पेश हो रहे आम बजट पर होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी। यह लगातार दूसरा आम बजट है जो अर्थव्यवस्था पर कोरोना के साये के बीच पेश हो रहा है।
कोरोना की तीसरी लहर के कारण कई तरह की पाबंदियों के साथ संसद का बजट सत्र सोमवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू होगा। मंगलवार को आम बजट पेश किया जाएगा। शुरुआती दो दिनों को छोड़ कर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दो पालियों में चलेगी। राष्ट्रपति सोमवार को संसदीय सौध में दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। इसके अगले दिन से लोकसभा की कार्यवाही शाम चार बजे से नौ बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही की शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी। सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही ढाई बजे दोपहर से शुरू होगी। सोमवार को ही दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
