कोरोना से देश में 24 घंटे में 1.64 लाख नए केस, 1,185 लोगों की मौत

feature-top

देश में सोमवार को 1.64 लाख मामले सामने आए। इस दौरान 2.52 लाख लोग ठीक भी हुए, जबकि 1185 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले रविवार को 2,09,918 लाख लोग संक्रमित मिले थे। पिछले दिन के मुकाबले 45,687 कम संक्रमित मिले हैं, यानी नए केस में 27.8% की कमी देखी गई है।

 तीसरी लहर का पीक आने के 10 दिन बाद 2 लाख से कम नए केस मिले हैं। पीक से पहले केस बढ़ने के दौरान 11 जनवरी को 1.94 लाख केस मिले थे यानी 20 दिन बाद 2 लाख से कम नए केस मिले हैं। 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। 20 जनवरी के बाद से कोरोना केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है। रविवार को 2.09 लाख और शनिवार को 2.34 लाख नए केस मिले थे।

देश में फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 17.34 लाख है। पिछले दिन के मुकाबले एक्टिव केस की संख्या में करीब 89,819 की कमी हुई है। कुल केस 4.14 करोड़ के पार पहुंच गए हैं।


feature-top