वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में 2022 का बजट पेश करेंगी

feature-top
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी यानी आज साल 2022 का बजट पेश करेंगी। कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे देश को इस बजट से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। निर्मला सीतारमण ने सोमवार को इकोनॉमिक सर्वे 2021-22 संसद में पेश किया। इकोनॉमिक सर्वे में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8-8.5% की GDP ग्रोथ (आर्थिक वृद्धि दर) का अनुमान लगाया गया है। इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि वैक्सीन कवरेज, एक्सपोर्ट में ग्रोथ, सप्लाई साइड रिफॉर्म और नियमों के आसान होने से ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।
feature-top