ब्राजील के साओ पाओलो में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 19 लोगों की मौत; 9 घायल

feature-top
ब्राजील के साओ पाओलो शहर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने काफी तबाही मचाई है। कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 7 बच्चे भी शामिल हैं। साओ पाओलो के अधिकारियों का कहना है कि 9 लोग घायल हो गए हैं, जबकि चार लापता हैं। इसके अलावा करीब 500 परिवारों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा है।
feature-top