CM के बेटे की शादी की रस्में शुरू- प्रियंका गांधी का आना तय

feature-top
मुख्यमंत्री निवास में विवाह की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रस्मों की कुछ तस्वीरों को खुद साझा किया है। विवाह समारोह के लिए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के दिग्गज राजनेताओं को भी आमंत्रित किया है। संभावना है कि प्रियंका गांधी रायपुर आ सकती हैं। शादी पूरे छत्तीसगढ़िया विधि-विधान से की जा रही है। आज का डिनर भी प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों का ही रहेगा। आज चौसेला, जिमीकांदा और मुनगा की सब्जी परोसी जाएगी।
feature-top
feature-top