धान खरीदी का आज अंतिम दिन

feature-top
समर्थन मूल्य में धान खरीदी का आज अंतिम दिन है। जिले के 46 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का काम पूरा कर लिया गया है. 50 केंद्रों में 5000 से अधिक किसान अब तक धान नहीं बेच पाए हैं. 7 फरवरी को धान बेचने के लिए शनिवार को 176 किसानों ने टोकन कटाए हैं. रविवार को भी देर रात तक टोकन काटा गया. बताया जा रहा है कि शनिवार को 4.30 बजे से सर्वर डाउन हो गया था जो रविवार 6 बजे दुरूस्त हुआ. धान खरीदी के दौरान बेमौसम बारिश ने धान खरीदी कार्य को दो बार प्रभावित किया जिससे सोसायटियों में 10 दिनों का कामकाज ठप रहा. स्थिति को देखते हुए शासन ने 7 दिन का समय बढ़ाकर 7 फरवरी तक धान खरीदी करने का फैसला लिया.इसके बावजूद खरीदी का लक्ष्य पूरा होने में संदेह है. शासन से जिले में 48 लाख 80 हजार 620 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य मिला है.2 माह में 43.07 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो सकी है.
feature-top