कोरोना से देश में पिछले 24 घंटे में 67 हजार नए केस, 1188 की मौत

feature-top

देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं। सोमवार को संक्रमण के 67 हजार 597 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 1 लाख 80 हजार 456 मरीज ठीक हुए और 1188 लोगों की मौत हुई है। देश में 20 जनवरी को 3.47 लाख केस आए थे। इस हिसाब से देखे तो डेली केस में पीक से 80.5% की गिरावट आई है।

इसे पहले रविवार को कोरोना संक्रमण के 83 हजार 876 नए केस सामने आए थे। इस दौरान 1 लाख 99 हजार 54 मरीज ठीक हुए थे और 895 लोगों की मौत हुई थी। यानी नए केस में 16 हजार से ज्यादा की गिरावट आई है। 5 जनवरी के बाद पहली बार रविवार को देश में नए केस एक लाख से कम हुए थे। फिलहाल, देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9.85 लाख है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.23 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।


feature-top