2023 के चुनाव में भाजपा के युवा मोर्चा की महती भूमिका होगी - चिंटू राजपाल

feature-top
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सूरजपुर की द्वितीय कार्यसमिति की बैठक मुख्य अतिथि युवा मोर्चा संभाग प्रभारी चिंटू राजपाल, जिला प्रभारी विकास झा, विशिष्ट अतिथि सह प्रभारी अभय साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान कोरबा जिले से पहुंचे प्रभारियों के द्वारा सभी मंडल के पदाधिकारियों से मिली जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जिले के पदाधिकारियों द्वारा पार्टी के रीति नीति व संगठन को मजबूत बनाने की नई रणनीति तय की गई। सभी युवाओं को एक बूथ 20 जवान की टोली बनाने, प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने बेरोजगारी, धमार्तरण से लेकर कई अन्य मुद्दों पर लगातार कार्य करते रहने को कहा गया। वक्ताओं ने कहा कि 2023 के चुनाव में भाजपा के विजय अभियान में युवा मोर्चा की महती भूमिका होगी। इस आयोजन को कामकाजी बैठक के रूप में रखा गया था।
feature-top