देश में 'दो संतान' की नीति करें लागू- उदय प्रताप सिंह

feature-top
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद उदय प्रताप सिंह ने देश में 'दो संतान' की नीति लागू करने की मांग उठाई है। लोकसभा में भाजपा सांसद ने शुक्रवार कहा कि अब समय आ गया है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए। उदय प्रताप सिंह ने शून्यकाल में कहा कि देश में जनसंख्या बढ़ने के कारण आवासों, सड़कों और अन्य सभी संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस देश की भौगोलिक स्थिति 135 करोड़ लोगों को संभालने के लायक नहीं है तो अगले कुछ साल में क्या होगा।
feature-top