UP से साधेंगे पंजाब की सियासत? रविदास जयंती पर आज वाराणसी जाएंगे राहुल और प्रियंका गांधी

feature-top

संत गुरु रविदास की जयंती के मौके पर आज यानी बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविदास मंदिर जाएंगे। कांग्रेस नेता बुधवार सुबह सीर गोवर्धनपुर में मत्था टेकेंगे।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर पंजाब विधानसभा चुनाव स्थगित कर दिया था। राज्य में पहले 14 फरवरी को मतदान होना था। अब 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे.


feature-top