feature-top
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने दावा किया कि पंजाब में बादल परिवार पांच सीट से चुनाव लड़ रहा है और सभी सीटें हार रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और सीएम चरणजीत चन्नी दो सीट चमकौर साहिब और भदौर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भगवंत मान ने दोहराया कि वो भी अपनी सीट नहीं निकाल पाएंगे। मान ने कहा कि जनता का कांग्रेस और अकाली दल से मोह भंग हो गया है अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। एक इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने कांग्रेस पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पर हमला बोला। मान ने दावा किया इस बार जनता उन्हें बंपर वोटों से जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि बादल परिवार इस चुनाव में पांचों सीट हार रहा है और चरणजीत सिंह चन्नी भी अपनी दोनों सीटें हार रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर युवाओं को ठगने का आरोप लगाया। मान ने कहा कि पिछले तीन-चार सालों में सरकार ने कुछ काम नहीं किया, सिर्फ नेताओं और भू माफियाओं की जेबें भरी हैं। युवाओं को कुछ नहीं मिला।
feature-top