असम में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई गईं 1500 शिकायतें

feature-top
असम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 1500 शिकायतें दर्ज कराई हैं। ये शिकायतें राहुल गांधी के एक ट्वीट को लेकर दर्ज कराई गई हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हिमंत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता और मंत्री पीयूष हजारिका से चर्चा के बाद यह कदम उठाया है। भाजयुमो का कहना है कि कांग्रेस देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
feature-top