मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चार दिन उत्तर प्रदेश में किया प्रचार

feature-top

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 फरवरी को रायपुर से सीधे कानपुर पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की। 13 फरवरी को उन्होंने गोविंद नगर, किदवई नगर, सिकंदरा विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया। शाम को झांसी आकर उन्होंने व्यापारिक प्रतिनिधियों से बातचीत की। 14 फरवरी को उन्होंने झांसी और ललितपुर जिले में दो जनसभाओं को संबोधित किया और डोर-टु-डोर कैंपेन किया। 15 फरवरी को वे फतेहपुर जिले की हुसैनगंज और खागा विधानसभा में प्रचार कर रहे थे।


feature-top