मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दिन जालंधर में कांग्रेस का प्रचार किया

feature-top
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक दिन के लिए पंजाब के चुनाव प्रचार में भी भेजा गया। बुधवार को उन्होंने जालंधर में प्रचार किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी साथ थे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की योजनाओं और कर्ज माफी, धान के सबसे अधिक दाम आदि का जिक्र किया। उन्होंने न्याय योजनाओं की बात की। उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार यहां भी उन योजनाओं को लागू करेगी ताकि गांवों को ताकत मिले।
feature-top