भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

feature-top
भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS विशाखापत्तनम ने पश्चिमी समुद्र तट से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है। इससे पहले 21 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेने के लिए युद्धपोत को विशाखापत्तनम लाया गया है। ब्रह्मोस मिसाइल 21वीं सदी की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक है। यह एक सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल है। ये मिसाइल 4300 KM प्रतिघंटा की रफ्तार से दुश्मन के ठिकाने को तबाह कर सकती है। ये 400 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन को निशाना बना सकती है।
feature-top