मुख्यमंत्री ने श्री गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्य तिथि पर उन्हें किया नमन

feature-top
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी के अध्यात्मिक गुरू, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी और महान विचारक श्री गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री गोखले को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र सेवा की नींव मजबूत कर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने चारित्रिक दृढ़ता और आत्मिक विकास पर बल दिया। श्री बघेल ने कहा कि गोखले जी के अमूल्य विचार हमें बड़ी समस्या को भी सत्यता और सरलता से हल करने का मार्ग दिखाते हैं। देश के प्रति स्वार्थहीन सेवा के लिए उन्हें सदा याद किया जाएगा।
feature-top