कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ दूसरे दिन भी कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन जारी, विधानसभा में ही बिताई रात

feature-top

राष्ट्रीय झंडों को लेकर दिए गए बयान के बाद कर्नाटक सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने आज दूसरे दिन भी कर्नाटक विधानसभा में रात भर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। कांग्रेस विधायक राज्य मंत्री के भगवा ध्वज वाले बयान को लेकर इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों ने मंत्री के बयान को लेकर कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के अंदर रात बिताई थी।

राज्य मंत्री ईश्वरप्पा ने दावा किया था कि भगवा झंडा कुछ समय के लिए राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है और इसे लाल किले पर भी फहराया जाएगा। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा था कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय झंडा है और इसका सभी को सम्मान करना चाहिए।


feature-top