feature-top
जमीअत उलेमा ए हिंद अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने अहमदाबाद बम धमाकों पर कोर्ट के आदेश पर नाराजगी जताई है। विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि विशेष अदालत का फैसला अविश्वसनीय है। मौलाना अरशद मदनी ने 38 दोषियों को मौत की सजा और 11 को उम्रकैद के फैसले पर बयान जारी कर कहा,' सजा के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे और कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।
feature-top